बनेड़ा। लाम्बा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लि. के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कानावत ने डेयरी का लेटर पैड जारी कर शाहपुरा-बनेड़ा विधायक लालाराम बैरवा को जयपुर में क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं के सन्दर्भ में विस्तृत सार्थक चर्चा कर विभिन्न समस्याओं को लेकर के विधायक लालाराम बैरवा से मांग की गई। जिसमें बताया कि भीलवाडा से अजमेर वाया बनेडा-डाबला - आगुचा - गुलाबपुरा - विजयनगर रोडवेज बस मरिवहन चालू करवाई जाए। SH39ए बनेडा से हुरडा (53km) मार्ग को ग्राम- लाम्बा,उपरेडा एवं झांतल में अधुरे कार्य की अतिशीघ्र पूर्ण पुरा करवाया जाएं। चंबल परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बामपिया एवं बरण में कनेक्शन हो चुके है, परन्तु पेयजल आपूर्ति अभी तक नहीं हो पाई जिससे अति शीघ्र शुचारू पानी की सप्लाई चालू करवाई जाए। PWD सार्वजनिक निर्माण विभाग बनेडा की विभिन्न सड़कों पर बड़े-बड़े खड़े हो रखे हैं एवं रोड की पटरियों पर अंग्रेजी बंबूल हो रखें है, उसे सही करवाया जाए। RJ SH 12 मांडल से सांगानेर वाया- बनेडा - शाहपुरा - केकड़ी - मालपुरा -फागी पर ट्राफिक काफी बढ़ गया है जिससे रोड़ को चौडीकरण करवाने आदि मांगों को लेकर के शाहपुरा-बनेडा़ विधायक लालाराम बैरवा से मांग की गई है।